पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए लगाया जाम, पथराव में कांस्टेबल घायल

यूरिया के लिए लगाया जाम, पथराव में कांस्टेबल घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरियाकी उपलब्धता कम होने से किसानों में खासा अाक्रोश है। कहीं पर पुलिस की निगरानी में यूरिया बांटा गया, तो कहीं पर किसानों को एक-एक-दो-दो कट्‌टों के लिए संघर्ष इंतजार करना पड़ा। वहीं जिले के हरनावदाशाहजी में यूरिया का वितरण नहीं किए जाने से गुस्साए किसानों ने थाने के सामने जाम लगा दिया।

इस दौरान कुछ किसानों ने आक्रोशित होकर पथराव कर दिया। इसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर किसानों को खदेड़ा। इससे पहले छीपाबड़ौद में भी किसानों ने प्रदर्शन किया था। इस बीच किसी ने भीड़ में से पत्थर फेंक दिया था। इससे पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसानों को खदेड़ा था। भगदड़ में एक-दो महिलाएं चोटिल हो गई थीं। इधर, गुरुवार को भी किसानों को यूरिया के लिए संघर्ष करना पड़ा। गांवों और कस्बों में किसानों को यूरिया नहीं मिला, तो कई जगह किसानों को एक-दो कट्‌टों से संतोष करना पड़ा।

हरनावदाशाहजी.कस्बेमें गुरुवार सुबह यूरिया वितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने पुलिस थाने के सामने रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान पथराव में एक कांस्टेबल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार जाम हटवाया। पुलिस ने अज्ञातजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्यदर्शियों के अनुसार कस्बे में गुरुवार सुबह एक ट्रक यूरिया वितरण के लिए आया था। इसमें तीन सौ से अधिक यूरिया के कट्टे थे। वहीं यूरिया लेने के लिए करीब एक हजार से अधिक किसान कतारों में लगे हुए थे। मौके पर कृषि विभाग का कोई प्रतिनिधि भी नहीं पहुंच सका। ऐसे में किसानों को यूरिया वितरण से मना कर दिया गया। इससे आक्रोशित किसानों ने सुबह करीब 10 बजे छीपाबड़ौद मार्ग पर रास्ता जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। एएसआई मोहनचंद जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से समझाइश करने लगे। इस दौरान कुछ किसान रास्ते पर पत्थर जमा रहे थे। इन्हें हटाने कांस्टेबल रामसिंह अन्य जाब्ता लाठियां फटकारते हुए पहुंचा। उसी समय किसी ने पीछे से पत्थर फेंक दिया। इससे कांस्टेबल रामसिंह के सिर में चोट लग गई। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर किसानों को खदेड़ दिया। कांस्टेबल रामसिंह का पीएचसी में उपचार करवाया गया है। थानाधिकारी मानसिंह ने बताया कि पथराव के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिसकी मौजूदगी में बांटा