पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाली पर संकट और लोगों की जान सांसत में

हरियाली पर संकट और लोगों की जान सांसत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले माह मीटिंग में उठाया था मुद्दा

शहरमें स्थायी समस्या बन चुके आवारा मवेशी अब लोगों की जान सांसत में डाल रहे हैं। बुधवार सुबह 8 बजे दीनदयाल पार्क के सामने से गुजर रही युवती स्कूली बच्चों के पीछे दौड़े मवेशी ने उन्हें मारने की कोशिश की। बच्चे युवती इस दौरान बाल-बाल बचे। इस तरह के हादसे दिन में कई बार देखने में आते हैं।

शहर के मुख्य मार्ग, प्रमुख चौराहों, तिराहों और हाइवे मेगा हाइवे पर दिन तो दिन रात में भी जमे रहने वाले मवेशियों के कारण यातायात प्रभावित होता है। बसों से उतरकर कंडक्टर इन्हें हटाता है, तब जाकर बस आगे बढ़ती है। गौरतलब है कि शहर में मवेशी का पालन करने वाले लोग इन्हें आवारा छोड़ देते हैं। कार्रवाई के अभाव में लोगों के साथ वाहन चालकों की जान सांसत में रहती है।

इधर, यातायात में बाधक बन रहे यह आवारा मवेशी बारिश के दौरान लगाए हरे पौधों को भी नष्ट करने में लगे हुए हैं। कई स्थानों पर अभी भी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड नहीं लगाए गए हैं। इससे लगाए गए पौधे बड़े होने से पहले ही दम तोड़ रहे हैं।

बारां. शहर में व्यस्त मार्गों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।