पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक बेड पर 3 कुपोषित बच्चे जमीन पर करा रहे इलाज

एक बेड पर 3 कुपोषित बच्चे जमीन पर करा रहे इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां जाना नहीं चाहते बच्चों के परिजन

जिलाअस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। यहां शिशु वार्ड में एक बेड पर तीन से चार बच्चों को भर्ती किया गया है। वहीं जनरल वार्ड में मरीजों को जमीन पर लिटाकर उपचार दिया जा रहा है। कमोबेश ऐसी ही स्थिति एमटीसी की बनी हुई है। यहां कुपोषित बच्चों को जमीन पर गद्दे बिछाकर भर्ती किया गया है।

मौसमी बीमारियों का दौर शुरू होने से जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में पर्ची काउंटर से लेकर आउटडोर, जांच केंद्र, इनडोर में मरीजों की भीड़ है। दवा काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। जनरल वार्ड में बेड फुल हैं। यहां 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में बेड फुल होने पर मरीजोंं को गैलरी में जमीन पर भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। शिशु रोग वार्ड में 24 बैड के मुकाबले 60-65 बच्चे भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में एक ही बैड पर तीन से चार बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। एमटीसी में हालात इससे भी खराब हैं। यहां बुधवार सुबह 93 बच्चे भर्ती थे। इनमें से कुछ बच्चों शिशु वार्ड में शिफ्ट किया गया। सभी को पलंग उपलब्ध नहीं होने से जमीन पर गद्दा बिछाकर भर्ती किया जा रहा है।

बारां. जिला अस्पताल एमटीसी की गैलरी में भर्ती बच्चे।

पांच महीने से नहीं मिली भोजन की राशि