- Hindi News
- जिले में नहीं घटा तापमान, तेज धूप से परेशान हो रहे लोग
जिले में नहीं घटा तापमान, तेज धूप से परेशान हो रहे लोग
जिलेमें बुधवार तो तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पिछले पांच दिनों से गर्मी का असर तेज हो रहा है। इसके चलते लोगों का बाहर निकलना दूभर हो रहा है। दिन गर्म और रातें हल्की सर्द रहने लगी हैं। कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने से मौसम में बदलाव आया था। इससे लोगों को गर्मी उसम से राहत मिली थी, लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में तेज गर्मी धूप होने से लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। बुधवार को जिले का अिधकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
मौसम में इस परिवर्तन के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम को बाजार में चहल-पहल रहती है। दोपहर से लेकर शाम तक कम लोग बाहर निकलते हैं। सितंबर माह में बंद होने वाले कूलर चल रहे हैं। सूरज की गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शहर में शाम होते ही हल्की सर्द हवाएं चलने लगती है। इससे दिनभर की उमस से राहत मिल जाती है। सुबह और शाम को थोड़ी ठंडक रहने से लोग अपने काम निबटाने के लिए निकल पड़ते हैं। बाजार में भी भीड़ इसी दौरान देखने में आती है। दोपहर में तो लोग धूप से बचने के उपाय कर रहे हैं। हालांकि मानसून की विदाई के बाद तापमान में कमी नहीं आने से यह लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी आने की आशंका भी जताई जा रही है।