पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार आने से पहले व्यवस्थाओं का जुगाड़

सरकार आने से पहले व्यवस्थाओं का जुगाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम से पहले ग्र्रामीण क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के चिन्हिकरण निबटारे के लिए मंगलवार से ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जन सुनवाई शिविर लग रहे हैं। शिविरों में ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास की मांग, समस्याओं मुद्दों का चयन एवं समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा नामांतरण, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, निशुल्क आवास पट्टा आदि समस्याओं पर फोकस किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत होने वाली जनसुनवाई के लिए स्थान का चयन, बैठक व्यवस्था, सफाई, माइक, पेयजल, छाया, बिजली, पानी आदि का प्रबंध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालपर फोकस

जिलामुख्यालय पर सबसे अधिक फोकस जिला अस्पताल पर किया गया है। अस्पताल भवन का रंगरोगन किया जा रहा है। वहीं एमटीसी, लेबर रुम सहित अस्पताल परिसर में मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। यहां जलभराव की स्थिति को दूर करने के लिए नालियां बनाई जा रही हैं और खाली जगह पर टाइल्स लगाई जा रही हैं। मौसमी बीमारियों का दौर होने से बैड कम पड़ गए हैं। इस समस्या से निबटने के लिए भर्ती मरीजों को जमीन पर लेटने के लिए गद्दे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर की सफाई को लेकर विशेष निर्देश हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कबाड़ को हटाकर नकारा सामानों का निबटारा भी किया जा रहा है।

बारां. जिलाअस्पताल के लेबर रूम में चल रहा मरम्मत कार्य।