पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारां| पॉलीटेक्निकमहाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की ओर से कक्षाएं लगाने की मांंग काफी स

बारां| पॉलीटेक्निकमहाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की ओर से कक्षाएं लगाने की मांंग काफी समय से की जा रही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर 9 सितंबर को भूख...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| पॉलीटेक्निकमहाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की ओर से कक्षाएं लगाने की मांंग काफी समय से की जा रही है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर 9 सितंबर को भूख हड़ताल की चेतावनी थी, लेकिन कलेक्टर के आदेश के बाद अंता बारां के एसडीएम के आश्वासन दिए जाने के बाद 18 सितंबर तक हड़ताल नहीं करने का निर्णय किया गया था, लेकिन इसके बाद भी कक्षाएं नहीं लगी हैं। इससे लेकर छात्र प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। उन्होंने गुरुवार को सुबह 10 बजे कलेक्टर से चर्चा करने को कहा है। छात्र कलेक्टर से कॉलेज चालू करवाने की मांग करेंगे। साथ ही आगे के आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। एनएसयूआई के वरिष्ठ छात्र नेता मीणा युवा महासभा के संभागीय अध्यक्ष धर्मराज सांवरियां, जिलाध्यक्ष महावीर, कुशालसिंह़, विजय मीणा, सोनू सेन, भूपेंद्र, केशव, किरण, मुकूट, पवन, मुरली मौजूद थे।

आजकरेंगे प्रदर्शन

बारां| राज्यसरकार की ओर से मंगलवार को विधानसभा में पेश कि गए भूमि अधिग्रहण विधेयक का भारतीय किसान संघ ने विरोध किया है। इसके विरोध में शुक्रवार को विधानसभा पर प्रदर्शन कर राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए जिले के करीब 500 किसान बुधवार रात को जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। यह जयपुर पहुंचकर राज्य के किसानों के साथ उद्योग मैदान से रेली निकालते हुए विधानसभा पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। किसान बुधवार रात को ही निजी साधनों ट्रैन से रवाना हुए।

करंटसे युवती घायल

छीपाबड़ौद| कस्बेकी सब्जी मंडी के पास स्थित लोहे के िवद्युत पोल में करंट आने के कारण समीप ही सब्जी बेच रही एक 19 वर्षीय रमा कुशवाह को झटका लग गया। इससे वह घायल हो गई। इसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि रमा पुत्री नंदकिशोर कुशवाह बुधवार को सुबह 9.30 बजे सब्जी बेचने के लिए मंडी में आई हुई थी। इसी दौरान पास में लगे लोहे के िवद्युत पोल में करंट आने से रमा घायल हो गई।

रामलीलाकल से शुरू

हरनावदाशाहजी| कस्बेमें शिवालय गुफा के सामने शुक्रवार से रामलीला का मंचन किया जाएगा। संचालक रामचंद्र चक्रधारी ने बताया कि शिव शक्ति कला मंडल की ओर से इस वर्ष भी 42 सदस्य अलग-अलग भूमिका निभाएंगे। रामलीला प्रतिदिन रात आठ बजे से झांकी दर्शन के बाद शुरू होगी। राजतिलक के साथ् रामलीला का समापन ह