पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूबने से युवक की मौत

डूबने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूबने से युवक की मौत

बारां| शहरके मांगरोल रोड स्थित डोल तालाब में सोमवार को डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। नगरपालिका कॉलोनी निवासी गिरधर सेन (32) पुत्र रमेश सेन सोमवार दोपहर को डोल तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। शाम करीब चार बजे नहाने के दौरान गिरधर गहरे में चला गया और डूबने यह देखकर लोगों ने रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना दी। रेस्क्यू टीम प्रभारी भोपाल सिंह ने बताया कि बालक को तालाब से बाहर निकाला गया, तक वह जीवित था। उसे तुंरत प्रभाव से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।