पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुपोषित बच्चों की मौत पर गंभीर नहीं सरकार:पायलट

कुपोषित बच्चों की मौत पर गंभीर नहीं सरकार:पायलट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहरिया क्षेत्र में एक भी बच्चे की मौत नहीं होने देंगे: बिरला

कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को शाहाबाद क्षेत्र के पठारी और चौराखाड़ी गांव का दौरा कर सहरियाओं के कुपोषित बच्चों की मौत पर अफसोस जताया।

पायलट ने कहा कि जिले में खौफ का वातावरण है। कोई सरकार के खिलाफ बोलना नहीं चाहता। सरकार ने बच्चों की मौत को गंभीरता से नहीं लिया है। तो जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी ले रहे हैं और अधिकारी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पठारी, चौराखाड़ी जिला अस्पताल के हालात जानने के बाद धर्मादा धर्मशाला में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यह देश प्रदेश के लिए बड़े शर्म की बात है कि छोटे बच्चों की कुपोषण भूख से मौतें हो रही हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में पूंजी निवेश बढ़ाने, रोजगार के अवसर देने, औद्योगीकरण की बड़ी-बड़ी बातें की गई, लेकिन गरीब आदिवासियों के हित की योजनाओं को बंद करने का काम जरूर किया गया। उन्होंने कहा कि पठारी और चौराखाड़ी गांव के हालात देखने पर पता चला कि ढाई साल के बच्चों की हालत चिंताजनक है। जिला अस्पताल में भी कुपोषित बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है। कुपोषण दुर्भाग्यपूर्ण है। बच्चों की हालत ठीक नहीं है। सरकार को अब भी जागकर आदिवासियों के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां आने का उद्देश्य यह नहीं है कि आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाएं। हम चाहते हैं कि सरकार को वास्तविकता का पता लगे और वह सार्थक कदम उठाए। पायलट ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार की योजनाओं में रिव्यू के नाम पर कांट-छांट कर रही है। लोगों को समय पर राशन मिल पा रहा है और ही दवाइयां मिल पा रही हैं।

बारां. पत्रकारों से चर्चा करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट।

शाहाबाद. सांसद दुष्यंत सिंह ने चौराखाड़ी गांव पहुंचकर मृतक बच्चे के परिजनों से चर्चा की।

बारां. पत्रकारों से चर्चा करते कोटा सांसद ओम बिरला।

बारां. एमटीसी में भर्ती कुपोषित बच्चों का हाल जानते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट।