- Hindi News
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने जाने हालात
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने जाने हालात
कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को शाहाबाद क्षेत्र के पठारी और चौराखेड़ी गांव का दौरा कर सहरिया परिवारों से मुलाकात की। कुपोषित बच्चों की मौत हो जाने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इसके बाद वे बारां जिला अस्पताल पहुंचे और एमटीसी वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों से बात की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने शाहाबाद क्षेत्र के पठारी चौराखाड़ी गांव से लौटकर दोपहर दो बजे जिला अस्पताल का अवलोकन कर एमटीसी में भर्ती कुपोषित बच्चों के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने भर्ती बच्चों की हालात देखकर कहा कि यह गंभीर समस्या है और इस पर नियंत्रण किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अस्पताल के पीएमओ से यहां भर्ती बच्चों की स्थिति और संख्या की जानकारी ली। पीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में 16 सितंबर को 13 बच्चे भर्ती थे। 9 दिन बाद जिला अस्पताल में 65 और बच्चे भर्ती हुए हैं।
भोजनशालाका निरीक्षण: पूर्वमंत्री प्रमोद जैन भाया की ओर से मरीजों के लिए संचालित श्रीपार्श्वनाथ जनसेवा चेरीटेबल ट्रस्ट के माध्यम से भोजनशाला का निरीक्षण किया। भाया ने संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।
सरकारपर लगाए सहरियाओं की उपेक्षा के आरोप: पूर्वमंत्री प्रमोद जैन भाया ने सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के साथ शाहाबाद क्षेत्र के पठारी चौराखाड़ी गांव का दौरा किया। वहां से लौटकर प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिला स्तरीय पदों की भर्ती में सहरिया जनजाति के अाशार्थियों के लिए 25 प्रतिशत का आरक्षण लागू करवाया था।
शाहाबाद.क्षेत्रमें कुपोषित बच्चों की मौत की सूचना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने पठारी, हरियानगर, चौराखाडी़ मंे पहुंच कर मृतक बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक नामदेव के पिता अनूपसिंह के घर पहुंच कर ढाढस बंधाया बच्चे की हुई मौत के बारे मे पूछा तो बताया कि नामदेव के सांस नली मंे दूध की थप्पी जमने से बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने ही गांव के हालचाल जाने उसके बाद पायलट चौराखाड़ी गांव में पहंुच कर मृतक रिंकू के पिता शिवराज से भी बच्चे की मौत बारे मे पूछा तो उसने बताया कि बच्चा लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसके बाद गांव के ही गिरवर सहरिया आदि लोगों ने पायलेट को बताया कि घी, तेल, दाल देना बंद कर दिया गया है। इन्हे दोबारा चालू