पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. जिलेके भंवरगढ़ निवासी महिलाओं ने सोमवार को बारां पहुंचकर एसपी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में भंवरगढ़ निवासीर प्रेमबाई, विद्याबाई, ललता, कमलेश, जशोदा विद्याबाई ने बताया कि उनकी 28 बीघा चार विस्वा जमीन भंवरगढ़ में स्थित है। इस भूमि के बटवारे को लेकर एसडीएम कोर्ट किशनगंज एवं एडीएम कोर्ट शाहाबाद में मामला विचाराधीन है।

इन महिलाओं ने आरोप कि सोमवार को सुबह करीब 11 बजे खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान भंवरगढ़ थाने से पुलिसकर्मी दो जीप में बैठकर खेत पर पहुंचे। महिलाओं से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और गाली-गलौच करने लगे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों के साथ प्रहलाद आदि भी थे। इन लोगों ने भी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ट्रैक्टरों से सरसों की फसल हांक और ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया।