पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान संघ की खंड बैठक में कार्य विस्तार पर की चर्चा

किसान संघ की खंड बैठक में कार्य विस्तार पर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान संघ की पाठेड़ा खंड बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए गांवों तक संगठन के कार्य विस्तार की योजना बनाई गई। इसमें तीन ग्राम पंचायत क्षेत्र के किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नारेड़ा, पाठेड़ा करनाहेड़ा पंचायत क्षेत्र के गांवों के किसान प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्राम स्तर पर गठित समितियों की नियमित मासिक बैठकें के बारे में निर्णय किया गया। खंड अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में पंचायत प्रमुखों का भी चयन किया गया। नारेड़ा ग्राम पंचायत में गिरिराज वैष्णव, पाठेड़ा में रामस्वरुप सुमन करनाहेड़ा ग्राम पंचायत के लिए ललित नागर को पंचायत प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। खंड सह प्रमुख ओम नागर कोटड़ी ने ग्राम अध्यक्ष के लिए पाठेडा़ में भवानी शंकर चौधरी, ललित नागर कोटड़ी, शुभकरण सुमन हीकड़ समेत कोटड़ा में प्रभूलाल सुमन को तय किया गया है।

बैठक में राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में रखे गए भूमि अधिग्रहण बिल के बारे में जानकारी प्रदेश प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी ने रखी। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख भीम सिंह सारस्वत, छीतरलाल सैनी, मोहन लाल नागर, जगदीश बैरवा, शोभागमल मीणा आदि मौजूद थे।