बैठक में मंदिर सौंदर्यीकरण पर चर्चा
बैठक में मंदिर सौंदर्यीकरण पर चर्चा
बारां| मेहरसमाज की बैठक भवानीशंकर की अध्यक्षता में मंदिर मेहर समाज राजपूरा वार्ड में हुई। जिलाध्यक्ष एसएन मोगदया ने बताया कि 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे मंदिर मेहर समाज सकल पंचायत समाज चौरासी की एक आम सभा आयोजित की जाएगी। नवयुवक मंडल के काेषाध्यक्ष मंत्री हेमराज मेहरा, निर्मल मेहरा ने बताया कि विभाग कि बैठक में मंदिर सौंदर्यकरण चंदा एकत्रित करके मंदिर की मेंटीनेंस का कार्य करवाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 सितंबर कि बैठक में अनुपस्थित रहने पर 250 रुपए का आर्थिक दंड ठाकुर के खाते में जमा करवाना होगा। प्रहलाद टेलर, एसएन मेहरा, निर्मल मेहरा, हेमराज मेहरा, रामकल्याण मेहरा, छीतरलाल मेहरा आदि मौजूद थे।
बैठकमें संगठन विस्तार पर चर्चा
बारां| शिवशक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। भंडारे के लिए दानदाताओं ने एक लाख पचास हजार का दान दिया। बैठक में अध्यक्ष रामेश्वर, हरिप्रकाश शर्मा, धनराज सोनी, हरिशंकर शर्मा, महेश शर्मा, हेमराज बंसल आदि मौजूद थे।
दसमहीने से नहीं मिला भुगतान
बारां| मुख्यमंत्रीनिशुल्क दवा योजना कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि ज्ञापन में एमएनडीवाई योजनातर्गत जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों का भुगतान करवाने एवं अनुबंध अवधि बढ़ाने की मांग की है। उपाध्यक्ष हेमंतराज ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरोटरों का भुगतान दिसंबर से नहीं हो रहा है। दस माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर बनी हुई है। उन्होंने शीघ्र मुख्यमंत्री से बकाया वेतन भुगतान करने एवं अनुबंध अवधि बढ़ाने की मांग की।
लोगोंको मिलने लगा सिंगोला का पानी
मांगरोल| कस्बेमें टोंटी के अभाव में नल से बह रहा है व्यर्थ पानी के नाम से शनिवार को प्रकाशित खबर के बाद जलदाय विभाग के अधिकारी हरकत में नजर आए। विभाग के कर्मचारी ने बह रहे सरकारी नल में टूटी लगाकर लीकेज पाइप लाइनों के कार्य को गति देकर कार्य को पूरा करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। विभाग के जेईएन कमलेश सैनी ने बताया कि सिंगोला पेयजल योजना को शुरू कर दिया गया। आज भी कई बस्तियों के नलों में सिंगोला का पानी पहुंचा है। शेष बस्तियों में जहां लीकेज मिले हैं, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है