- Hindi News
- िजलेभर में नवरात्र पर धार्मिक उल्लास रहा
िजलेभर में नवरात्र पर धार्मिक उल्लास रहा
जयमां कालका नवयुवक मंडल की और से तेल फैक्ट्री चौकी के पास दुर्गा माता की भव्य झांकि सजाई गई।मंडल अध्यक्ष सागर शर्मा ने बताया कि समिति की और से नर्सरी से मंदिर तक दुर्गा माता का जुलुस निकाला।इसमें सैंकडो महिला पुरुषो ने पुष्प वर्षा की एवं भजनो पर नाच -गान किया।माता के दरबार में नौ दिनो तक रात्रि मे महाआरती होगी।
श्री आर्दश रामलीला मंडल गोविंदपुरा अंता के तत्वाधान में रामलीला का शुभारंभ किया। प्रथम दिन रामलीला में नारद-मोह पृथ्वी पुकार की लीला का वर्णन किया। रामलीला का निर्दशन बाबूलाल मालव कर रहे।
अटरू.कस्बेसहित ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्रा महोत्सव को लेकर गुरूवार को नवदुर्गा स्थापना को लेकर मंदिरों घरों पर चहल-पहल रही। कस्बे के गायत्री मंदिर पर प्रज्ञा पीठ के अध्यक्ष भगवान सिंह मीणा ने बताया कि नवरात्रा उत्सव पर नौ दिन तक मंदिर पर सुबह छह से साढे आठ तक सामूहिक साधना होगी।
सीसवाली.कस्बेसहित क्षेत्र के गांवो मे कई धार्मिक कार्यक्रम किऐ जा रहे है।घर-घर में रामयाण पाठ हो रहे है। लोगों के मनोरजन हेतु रात्रि के समय मेले में सोमवार को जादूगर रोमांचक डांस, मंगलवार जादूगर सर्कस एवं बुधवार समापन समारोह एवं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम रखा गया है।मेले मै आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार 11 हजार 111 रुपये नकदी द्वितीय 7777 रुपये रखा गया है।मेला आयोजन हेतु ग्रामवासीयों द्वारा बनाई गई कमेटी में मनीष मीणा को अध्यक्ष बनाया गया।कमेटी उपाध्यक्ष राकेश मीणा कोषाध्यक्ष प्रमोद मीणा को बनाया गया।कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वानी टीमें सोमवार को तक एंट्री फीस जमा करा दें।
छीपाबडौद.कस्बेमें नवरात्रा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को प्रमुख चौराहो एवं मन्दिरों पर माता के दरबार सजाए गए। कस्बे के कुशवाह मन्दिर पर बालनवयुवक मण्डल की ओर से महालक्ष्मी की भव्य आकर्षक झांकी साज सज्जा के साथ सजाई गई। झांकी का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता महाराज सिहं सिंघवी ने किया। नवरात्रा महोत्सव के दौरान प्रति वर्ष की भांति उमड़ती हुई भीड़ को देखते हुए बाल नवयुवक मंडल की और से दर्शकों के लिए इस बार अलग से व्यवस्था की गई है।
छबडा.कस्बेमें शारदीय नवरात्रा पर पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की गई। कस्बे में अनेक स्थानों पर देवी माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर आकर्षित झांकिया सजा