पुश्तैनी संपत्ति पर आधिपत्य का विरोध
बारां| शहरकी कर्माजी की हवेली की जमीन पर आधिपत्य जमाने की शिकायत एसपी, कलेक्टर, नगर परिषद को की गई है। इसमें बताया गया कि कर्माजी के मकान के आसपास विवादित स्थान पर ब्रह्म ख9ी समाज के लोग कह रहे हैं कि यह हवेली वाली जमीन उनकी है। जबकि यह दावा गलत है। दिनेश खत्री पुत्र लक्ष्मीनारायण सचिन खत्री पुत्र नरेंद्र ने बताया कि शहर में कर्माजी के नाम से बड़ी बिल्डिंग थी। जर्जर होने के कारण इसे तोड़कर नव निर्माण करवाया जा रहा है। हवेली के सामने हिंगलाज जी का मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर भी पूर्वजों का बनाया हुआ है। मंदिर बरगद के पेड़ के पास मंदिर के बीच हवेली में आने जाने का रास्ता बना हुआ है। इसको लेकर ब्रह्म खत्री समाज ने कोर्ट में वाद पेश कर रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से नगर परिषद में निर्माण के लिए अनुमति पत्र दिया हुआ है। इस पर परिषद की ओर से मंजूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर झूठी शिकायतें की जा रही है। इसको लेकर शनिवार शाम को प्रेस वार्ता भी की गई ताकी हकीकत सामने आए। उन्होंने एसपी, कलेक्टर, नगर परिषद को विवाद सुलझाने निर्माण की अनुमति देने की मांग की है।