- Hindi News
- सफाई अिभयान में जलाए कचरे सेे हवा में घुल रहा जहरीला धुआं
सफाई अिभयान में जलाए कचरे सेे हवा में घुल रहा जहरीला धुआं
लाखों के वाहन नाकारा, दो साल बाद भी उपयोग नहीं
शहरसमेत जिलेभर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शहर की लचर सफाई व्यवस्था के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। सड़कों से निकलने वाले कचरे को आग के हवाले किया जा रहा है। इससे हवा में जहरीला धुआं घुल रहा है। सूखे गीला कचरा संग्रहीत करने के लिए लगाए कंटेनरों को नियमित रूप से खाली करने के प्रबंध नहीं हो सके हैं।
शहर से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए आरयूआईडीपी (राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्रोजेक्ट) के तहत नियाना में एक करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट प्लांट का निर्माण करवाया गया था। करीब दो महीने पहले इस प्लांट को नगर परिषद को हस्तांतरित भी कर दिया गया। शहर से निकलने वाले कचरे का नियाना प्लांट पर श्रेणीवार निस्तारण किया जाना है, लेकिन कचरा अभी भी शाहाबाद रोड पर ही डाला जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर रखे अधिकांश कचरा संग्रहण कंटेनरों से कचरा उठाया ही नहीं जा रहा है। इन कंटेनरों में मौजूद कचरे में आग लगा दी जाती है। इससे आसपास के क्षेत्र में हवा दूषित होती है। वहीं अस्पताल रोड सहित अन्य मार्गों से निकलने वाले कचरे के जगह-जगह ढेर लगाकर आग के हवाले कर दिए जाते हैं। समाज कल्याण छात्रावास के बाहर रखे कंटेनर से धुआं निकलने से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। वहीं गर्ल्स पीजी कॉलेज के बाहर रखे गीला सूखा कचरा संग्रहीत करने के कंटेनर काफी समय से खाली नहीं किए गए हैं।
बारां. शहर में कचरा एकत्रित करने के लिए रखे कंटेनरों में आग लगाई जा रही है।