- Hindi News
- फोरलेन पर ट्रक ट्रॉला भिड़े, युवक की मौत
फोरलेन पर ट्रक ट्रॉला भिड़े, युवक की मौत
समरानियां| नेशनलहाइवे-27 फोरलेन पर शनिवार रात ट्रक और ट्रॉला भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई। केलवाड़ा एसएचओ भगवानसिंह जादौन ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे एक ट्रक कानपुर से कोटा की तरफ रहा था। उसी समय बिजली के पोल से भरा ट्रॉला बारां से शिवपुरी की तरफ जा रहा था। फोरलेन पर पेट्रोल पंप के पास दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रक में बैठे गदरेटा निवासी रामप्रसाद (34) पुत्र घासीलाल किराड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि ट्रक रांग साइड रहा था। इससे हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समरानियां. फोरलेन पर शनिवार रात ट्रक ट्रॉला की टक्कर में एक जने की मौत हो गई।