142 डॉक्टरों के तबादले...
142 डॉक्टरों के तबादले...
बारां.अस्पतालों में नहीं हैं डॉक्टर: अस्पतालमें वरिष्ठ विशेषज्ञ नेत्र रोग, मेडिसिन, निश्चेतक, गायनी, मनोरोग, अस्थि, रेडियोलॉजी, पैथॉलाजी, सर्जरी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ शिशु रोग के पद सृजित हैं। इसमें से सिर्फ वरिष्ठ विशेषज्ञ नेत्र रोग और वरिष्ठ विशेषज्ञ निश्चेतन ही नियुक्त है। अन्य आठ विभागों में वरिष्ठ विशेषज्ञों के पद रिक्त हैं। वहीं कनिष्ठ विशेषज्ञों के 21 में से 6 पद रिक्त हैं। इसके चलते गंभीर घायलों एवं असाध्य बीमारियों के पीड़ितों को विशेषज्ञों के अभाव में चिकित्सा नहीं मिल रही है। ऐसे में लोगों को कोटा, जयपुर आदि स्थानों पर पहुंचकर उपचार कराना पड़ता है। इसमें समय के साथ धन भी खर्च हो रहा है। हाल ही में तबादला सूची जारी होने से नए डॉक्टर मिलने की उम्मीद की जा रही है।
शाहाबाद.ब्लॉकसीएमएचओ डॉ. ललित राठौर ने बताया कि शाहाबाद सीएचसी पर 10 में से आठ पद रिक्त हैं। केलवाड़ा सीएचसी पर 10 में से 6 पद खाली हैं। वहीं कस्बाथाना पीएचसी पर दो में से एक डॉक्टर नहीं है। ब्लॉक में कुल 15 डॉक्टरों की आवश्यकता है।
किशनगंज.कस्बेकी सीएचसी में नौ में से पांच पद खाली हैं। इनमें सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री रोग, बाल रोग और एनीस्थिसिया विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। वहीं ब्लॉक में 16 में से पांच पद रिक्त चल रहे हैं।
मांगरोल.कस्बेकी सीएचसी में छह में से चार पद रिक्त हैं। ऐसे में अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
छीपाबड़ौद.कस्बेकी सीएचसी पर सात में से चार पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते लोगों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अंता.कस्बेकी सीएचसी में सात में से पांच डॉक्टर कार्यरत हैं। वहीं दो पद रिक्त हैं।
पेज 17 का शेष