भगत सिंह जयंती पर महारैली निकाली
भगत सिंह जयंती पर महारैली निकाली
बारां|छात्रसंघ अध्यक्षदिनेश गुर्जर के नेतृत्व में पब्लिक पार्क में रविवार को छात्र संगोष्ठी हुई। एनएसयूआई के विजय फौजी ने बताया कि छात्र संगोष्ठी समाप्त होने के बाद वहां से सभी छात्रों ने वाहन रैली निकाली तथा सभी छात्र वाहन रैली के साथ चारमूर्ति चौराहे पर पहुचे तथा वहां भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजेंद्र गहलोत ने बताया कि संगोष्ठी में ग्रामीण छात्रसंघ जिलाध्यक्ष सोनू मीणा एसबीसी जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर, जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी ने छात्र संगोष्ठी को संबोधित किया। संगोष्ठी में छात्रसंघ अध्यक्ष महावीर बैरवा, राकेश सरसोदिया, निर्मल मीणा, सुजान सिंह, जयदीप जंगम, पवन शर्मा, अशोक नागर आदि छात्र मौजूद थे।