- Hindi News
- नवरात्र महोत्सव में डांडिया महाआरती की धूम
नवरात्र महोत्सव में डांडिया महाआरती की धूम
िजलेभरमें नवरात्र महोत्सव में डांडिया महाआरती की धूम मची हुई है। इससे चहूं और धार्मिक माहौल बना हुआ है। नवरात्र पर कई जगहों पर कथा तो कहीं पर रामायण पाठ, भजन कीर्तन, जागरण आदि कार्यक्रम हो रहे हैं।
अटरू.कस्बेमें खडेली मैन चौराह सहित हाटचौक बाबा रामदेव मोहल्ला, अंबेडकर स्कूल के पास, पंचायत समिति के पीछे मां भगवती के सदस्यों की ओर से रोजाना तरह-तरह के श्रृंगार किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों में रामायाण पाठ चल रहा है।
छीपाबडौद.कस्बेमें नवरात्रा महोत्सव पर मन्दिर एवं प्रमुख चौराहों पर आधा दर्जन से भी कई अधिक माता के स्वरूपों की आकर्षक झांकीयां सजी हुई है। इन झांकियों को देखने के लिए रात के 8 बजे से लेकर 11 बजे तक महिला-पुरूषों की भीड मन्दिर एवं चौराहें पर उमडती है। कस्बे के हाट चौक में कृष्ण यशोदा की आकर्षक झांकी सजाई गई। कुशवाह मन्दिर पर बाल नवयुवक मंडल की ओर से बांकेबिहारी की झांकी बनाई गई थी। इसी प्रकार यादव मौहल्ले में यादव नवयुवक मंडल, श्रीराम नवयुवक मंडल अन्य मण्डलों ेकी ओर से झांकियां सजाई गई है।
केलवाडा़.नवरात्रोंके समय ग्रामीण अंचल में सजाई गई दुर्गा मां की झांकियों में रोजाना रात्रि को दर्शनार्थियो की भारी भीड उमड रही है। कस्बे में सीताबाडी मार्ग चौथमाता मंदिर के सामने एवं पेनावदा गांव मे ंआपसी सहयोग से सजाई गई झांकियों में रोजाना रात्रि के समय हजारों श्रदालु पहुंच रहे हैं।
शाहाबाद.राजपुर-बैहठाके पास जंगल में स्थित कोटरागढ माता मंदिर पर शारदीय नवरात्रा के मौके पर रामायण पाठ, दुर्गापाठ का जाप किया जा रहा है। रोज दर्शनार्थी पूजा पाठ कर मां के दरबार में मन्नते मांग रहे है। मंदिर के पुजारी संतोष ने बताया कि सप्तमी के दिन मां के दरबार में रात्रि जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा।
समरानियां. कस्बेे में जय वैष्णो धाम समिति की ओर झांकी सजाई गई है। यहां पर देर रात तक भक्त माता के दरबार में भजन-कीर्तन कर रहे हैं। समिति के सदस्य जीतू जैन, पंकज सोनी, विवेक जैन, लोकेश मित्तल, चंचल मित्तल, हरिओम मित्तल आदि इस दौरान सहयोग कर रहे हैं।
जलवाडा़.नवरात्रामहोत्सव पर कस्बे सहित क्षैत्र में माता की झांंकियां सजाई गई है। यहां नित्य भजन संध्या, कीर्तन आदि कार्यक्रम हो रहे है। बस स्टैंड पर मां दुर्गा नवयुवक मंडल की ओर से सजाई गई माता की प्रतिमा को नित्य श्रृंगार कर आ