पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित

बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाओ कार्यक्रम आयोजित

केलवाड़ा| कॉलेजमें एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में बेटी बचाओ कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. विवेक जैन ने बेटी बचाओ अभियान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लिंग परीक्षण करवाना करना कानूनी अपराध है। डॉ. रेखा विश्वकर्मा ने महिलाओं को सुरक्षित एवं जागरूक रहने की सलाह दी। इस अवसर पर महाविद्यालय में श्रम कार्य वृक्षारोपण किया।

कंकालीमाता मेला आज से

सीसवाली| कूंडलागांव में सोमवार से तीन दिवसीय कंकाली माता मेला लगाया जाएगा। मेले में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। मेलाध्यक्ष मनीष मीणा ने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए रात के समय सोमवार को जादूगर रोमांच डांस, मंगलवार को जादूगर सर्कस एवं बुधवार को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होगा। कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम पुरुस्कार 11 हजार 111 रुपए उपविजेता को 7777 रुपए नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।

गायोंको घर में बांधने की सलाह

बारां| हिंदूगौरक्षा संस्था के नगर अध्यक्ष हरिसिंह प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर गौड़ ने समस्त गौ पालकों से अपने गायों को घरों पर बांधने चारा खिलाने की अपील की है। उन्होंने गौ पालकों से कहा कि गायोंं को अपने-अपने घर पर बांधकर रखें चारा खिलाएं ये हर इंसान को दूध ही नहीं देती बल्कि गौ मूत्र गोबर हर कार्य में काम आता है। इस गौमाता को अपनी मां से भी ज्यादा मानकर चलें। हर हिंदू एक गाय जरूर पालें।

केंद्रीयसहकारी बैंक की वािर्षक सभा आज

बारां| केंद्रीयसहकारी बैंक लिमिटेड की वािर्षक सभा की बैठक सोमवार को दोपहर एक बजे संस्था धर्मादा शाला में होगी। बैठक का एजेंडा पूर्व में जारी कर दिया गया है। गणपूर्ति के अभाव में स्थगित बैठक उसी दिन दोपहर 2 बजे आरंभ होगी। आम सभा में बैंक की सदस्य पैक्स/लैंप्स एवं अन्य सदस्य समितियों के अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष भाग लेगें। बैठक में बैंक अध्यक्ष परमिंदर कौर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी।

एकतास्थापित करने की बात कही

सीसवाली| संयुक्तकिसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में पोखरा बावड़ी स्थान पर किसान एवं मजदूर महापंचायत हुई। संघर्ष समिति के तहसील संयोजक चंद्रप्रकाश मीणा ने बताया कि महापंचायत बैठक में प्रदेश संयोजक राधेश्याम परालिया, किसान सभा प्रदेश महामंत्री दुलीचंद, मध्यप्रदेश के दयासिंह धाकड़़, बूंदी के कैप्टन बलदेव सिंह, सीकर के