पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार 60 हजार रुपए रावण के कुनबे पर ज्यादा खर्च होंगे

इस बार 60 हजार रुपए रावण के कुनबे पर ज्यादा खर्च होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें तीन अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार दशानन के पुतले की लागत पिछले साल से 60 हजार रुपए अधिक आएगी। नगर परिषद की ओर से 1 लाख 90 हजार रुपए का ठेका पुतला बनाने के लिए दिया गया है।

रावण के पुतले की ऊंचाई 52 फीट होगी। कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 35-35 फीट रहेगी। दशहरे के उत्सव को भव्य बनाने के लिए कलाकार शोरगर दशानन, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतले बनाने में जुटे हैं। 5 दिन बाद विजयादशमी के अवसर पर इन पुतलों का दहन किया जाएगा। परिषद के सभापति ने बताया कि पिछले साल दशानन, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बनवाने के लिए एक लाख 30 हजार रुपए का बजट रखा गया था। इस बार आतिशबाजी, रंग-रोगन बांस के आइटम महंगे हो जाने के कारण इन पुतलों की लागत करीब 60 हजार रुपए बढ़ गई है। यहां पर पिछले 10 दिनों से कलाकार पुतला बनाने में जुटे हुए हैं।

झांकियोंपर रहेगा फोकस

विजयादशमीके पर्व को भव्य रूप में मनाने के लिए हर साल श्रीराम, लखन, सीता हनुमान की झांकी के अलावा अन्य भगवानों की झांकियां जुलूस में शामिल रहती हैं। इसको लेकर पात्रों का चयन कर लिया गया है। निकलने वाले जुलूस में भी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी। बैंडबाजों, डीजे की धुन पर झांकियां लेकर दशहरा मैदान में पहुंचते हैं। भगवान श्रीराम की आरती के बाद दशानन के वध का दृश्य पूरा कर पुतला का दहन किया जाता है।

हरसाल बढ़ता है बजट

महंगाईके कारण हर साल दशानन के पुतले का बजट बढ़ जाता है। इसमें रावण दहन स्थल पर की जाने वाली आतिशबाजी की राशि भी इसी में शामिल रहती है। पिछले साल भी रावण, कुंभकर्ण मेघनाथ के पुतले का बजट करीब 1 लाख 30 हजार रुपए रखा गया था। यहां पर दो समितियों के माध्यम से दशहरे पर रावण के पुतले का निर्माण कराया जाता है। यह बारी-बारी से किया जाता है। इसमें एक रामलीला आयोजन समिति है, तो दूसरी एक अन्य समिति जिम्मेदारी लेती है। इसका बजट नगर परिषद की ओर से स्वीकृत होता है।

अखाड़ेरहते हैं आकर्षण

श्रीराम,जानकी, लक्ष्मण हनुमानजी की शोभायात्रा में झांकियां तो शामिल रहती हैं। इसके अलावा विभिन्न अखाड़ों की ओर से हैरतअंगेज करतब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। श्रीराम के जयघोष के साथ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

^हर साल की तरह इस बार भी द