पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी जयंती 2 को, रामधुन का होगा कार्यक्रम

गांधी जयंती 2 को, रामधुन का होगा कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| जिलेमें दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर गांधीजी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं प्रिय भजन रामधुन के आयोजन किए जाएंगे। एडीएम बंशीलाल मीणा ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने उपखंड में आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय मुख्य समारोह 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मिनी सचिवालय के पोर्च में आयोजित होगा। कार्यक्रम में समस्त विभागों के अधिकारियों स्टाफ को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

छबडा.भाजपानगर मंडल की ओर से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की ओर से भारत स्वच्छ अभियान के तहत स्वच्छता जागरूक अभियान की शुरुआत की जाएगी। नगर अध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने बताया कि गांधी जयंती पर सुबह 9 बजे गांधी सर्किल स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। एडियान हनुमान मंदिर से भारत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।