- Hindi News
- युवा मंच के राहुल परिषद के तरुण बने जिलाध्यक्ष
युवा मंच के राहुल परिषद के तरुण बने जिलाध्यक्ष
सनाढय ब्राह्मण समाज की बैठक में लिया निर्णय
भास्करन्यूज. बारां
शहीदभगतसिंह जयंती पर मुरली मनोहर मंदिर पर सनाढय ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुकेश शर्मा ने की। बैठक के मुख्य अतिथि गौरव शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र तिवारी, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. शोभित शर्मा थे। बैठक में अतिथियों ने भगत सिंह से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा देने की बात कही।
बैठक से पूर्व युवा मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सनाढय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा को इस्तीफा सौंपा। बैठक में सर्वसम्मति से सनाढय ब्राह्मण युवा मंच के जिलाध्यक्ष के पद पर राहुल शर्मा सनाढय ब्राह्मण छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष पद पर तरूण भारद्वाज को निर्विरोध िनयुक्त किया। इस अवसर पर अर्पित शर्मा, कुलदीप शर्मा, संजय तिवारी, आयुष शर्मा, अंकुर सनाढय, निशांत तिवारी, जगदीश शर्मा, अखिलेश, कुनाल, जिवेश आदि मौजूद थे।
राशिदखान बने महामंत्री
बारां.एनएसयूआईके जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति से एनएसयूआई के जिला महामंत्री पद पर राशिद खान, महासचिव दिनेश मेहता, किशनगंज ब्लाॅक अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम मीणा किशनगंज नगर अध्यक्ष उमेश शर्मा को नियुक्त कर जल्द कार्यकारणी बनाने के निर्देश दिए।
बारां. सनाढयब्राह्मण के युवा जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा छात्र परिषद जिलाध्यक्ष तरूण भारद्वाज को िनयुक्त किया गया।