- Hindi News
- बीमार कर रहा है दिन का तापमान रात में रहने लगी है हल्की सर्दी
बीमार कर रहा है दिन का तापमान रात में रहने लगी है हल्की सर्दी
शहरमें दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर चलने के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। दिनभर उमस गर्मी की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी दिन में लोग कूलर का सहारा ले रहे हैं।
यह पहला मौका है जब सितंबर अंत तक गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ है। मौसम में असामान्य तापमान रहने से लोगों को मौसमी बीमारियां जकड़ रही हैं। इसके कारण सर्दी, जुकाम, वायरल आिद के केस अस्पतालों में अिधक रहे हैं। इसके अलावा बदन-दर्द जोड़ों के दर्द की शिकायतें सामने रही हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे अिधकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सिलसय तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने में लगातार तापमान 30 से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि नवरात्र के बाद मौसम में बदलाव आएगा। इधर, रात में 12 बजे के बाद हल्की सर्दी रहने से कुछ राहत मिल रही है।
धूपतेज रहने से बाहर नहीं निकल पाते लोग
शहरमें धूप का असर तेज होने के कारण लोग दोपहर बाद बाहर निकलने में अब भी कतरा रहे हैं। बाहर निकलते ही चुभने वाली धूप के कारण पसीने से लोग बेहाल हो जाते हैं। धूप से शाम 5 बजे के बाद ही राहत मिल पाती है। हालांकि उमस का वातावरण देर शाम तक बना रहता है। मौसम का मिजाज इस तरह का होने से लोग परेशानी महसूस करते हैं।