- Hindi News
- गांधी जयंती से करेंगे स्वच्छता अभियान की शुरुआत
गांधी जयंती से करेंगे स्वच्छता अभियान की शुरुआत
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान की शुरूआत करेंगे। जिला प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित सभी मंडल स्तरों पर भाजपा की ओर से क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिलाध्यक्ष सिकरवार ने मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत बारां नगर के प्रभारी वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण गालव होंगे। देहात की जिम्मेदारी खेमसिंह डागर को दी है। इसी प्रकार मांगरोल नगर का प्रभारी नंदलाल सुमन देहात प्रभारी रामशंकर वैष्णव, अंता नगर में यशवंत मारन, देहात में रामस्वरूप यादव को प्रभारी बनाया है। अटरू क्षेत्र की जिम्मेदारी निर्मल माथोडिया एवं छबडा नगर का दायित्व रामेश्वर खण्डेलवाल छबड़ा देहात की जिम्मेदारी ब्रह्मानंद शर्मा को सौंपी गई है। वहीं छीपाबडौद का जिम्मा राजेंद्र शर्मा (रम्मू) को दिया गया है। किशनगंज क्षेत्र का दायित्व जगदीश मीणा एवं शाहाबाद की जिम्मेेदारी नाथूलाल नागर को सौेपी गई है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित रहकर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।
स्वच्छतारथ निकाला: बिजोरा. ग्रामपंचायत मुख्यालय पर निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छता जागरुकता सप्ताह मेंे स्वच्छता रथ निकाला। स्वच्छता रथ के माध्यम से लोगों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित किया तथा लोगों को खुले में शौच नहीं करने की सलाह दी। ब्लाॅक कॉर्डिनेटर कपिल शर्मा ने बताया कि निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत एसटी, एसी, बीपीएल विकलांग, विधवा, परिव्यक्ता, लघु सीमांत किसान परिवारों को योजना के अंतर्गत 46 सौ तथा 54 सौ रुपए का अनुदान दिया जाएगा।