पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, झांकियां सजी

महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, झांकियां सजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसमेत जिलेभर में नवरात्र में माता की झांकियों में महाआरती के दौरान काफी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

शहर के वार्ड नंबर 14 में चौथमाता नवयुवक मंडल की ओर से चौथमाता मंदिर में माता की आकर्षक झांकी सजाई गई है। इसके दर्शन के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। रविवार को वार्ड पार्षद नरेश गोयल ने सपरिवार माता की आरती की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

किशनंगज.शारदीयनवरात्र के दौरान थाने तिराहा, जलदाय विभाग की टंकी के पास कोटा रोड, प्रधानजी का नोहरा सहित अन्य स्थलों पर झांकियों में भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते कस्बे में देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। यहां पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने गरबा किया।

आयोजन से जुड़े धीरज निराला, मुकेश गुरदिया ने बताया कि प्रतिदिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों में सजाया जा रहा है। वहीं रामगढ़ में भी पहाड़ी पर स्थित मां कृष्णाई के दरबार में श्रद्धालु दूरदराज से दर्शनों के रहे हैं। यहां भंडारा भी किया जा रहा है। गुरुवचन भारती ने बताया कि यहां आने वाले यात्रियों के लिए ग्रामीणों के सहयोग से छाया-पानी अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

छबडा.कस्बेसहित ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र पर दुर्गा मां की झांकियां सजाई रही है। रात को आरती के समय काफी श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इस दौरान गरबा जागरण हो रहे हैं। कस्बे में नदी दरवाजा, बाहरी दरवाजा, लोटा भैरू, जेैन धर्माशाला के पास, मोती कालोनी आदि स्थानों पर मां का दरबार सजाया जा रहा है।

अटरू.कस्बेमें नवरात्रा उत्सव को लेकर रोजाना तरह-तरह के रूप में दुर्गे मां की झांकी को सजाया जा रहा हैं। इसके दर्शन के लिए रात 10 जबे तक भक्तों का तांता लगा रहता है। हाट बाजार में मां अंबे की झांकी के दर्शन के लिए रात को 9 बजे आरती के साथ भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इससे रात में कस्बे में नौ दिन तक चहल-पहल नजर रही हैं। वहीं कस्बे में मंदिरों में रामायण पाठ का कार्यक्रम चल रहा हैं। वहीं क्षेत्र के चरडाना गांव गंदोलिया में भी राम कथा हो रही है।

छीपाबडौद.कस्बेमें नवरात्रा महोत्सव के चलते छीपों के बडे़ मंदिर पर रात्री के 8 बजे से लेकर 9 बजे तक 101 दीपकों से महाआरती का कार्यक्रम चल रहा है। इसके साथ ही कस्बे के यादव मौैहल्ले में यादव नवयुवक मंडल के तत्वाधान में बनाई गई झांकी का शुभारंभ पंचायत सरपंच मेहफुज अली सैय्यद