सरकार का गरीबों के साथ खिलवाड़
सरकार का गरीबों के साथ खिलवाड़
बारां| सरकारगरीबों के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि जिस परिवार में शौचालय होगा, वही व्यक्ति पंचायत विभाग का चुनाव लड़ सकेगा। यादव ने कहा कि स्वच्छता पर सरकार कि प्रतिबद्वता तो उचित है, लेकिन इसे चुनाव से जोडना उचित नहीं है। सरकार यह निर्णय निचले तबके को पंचायतराज सिस्टम से दूर रखने कुलीन लोगों के लिए अपनाया जा रहा है। यादव ने राज्यापाल को ज्ञापन भेजकर पंचायती राजचुनावों में शौचालय अनिवार्यता को समाप्त करने की अपील की है।
केरोसिननहीं मिलने से िवद्यार्थी परेशान
छबड़ा| विद्यार्थियोंको कॉलेज में केरोसिन कार्ड वितरित नहीं करने से केरोसिन नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अराबवि भारती स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष फूलसिंह मीणा ने बताया िक कॉलेज में अभी तक छात्रों को केरोसिन कार्ड वितरित नहीं किए गए हैं। इससे छात्रों को खाना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फूलसिंह मीणा ने कॉलेज प्रशासन से शीघ्र केरोसिन कार्ड बांटने की मांग की है।
विक्रांतशर्मा अध्यक्ष बने
मांगरोल| प्राईवेटस्कूल एसोसिएशन की बैठक देहली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भागचन्द नागर ने की। मिटिंग में ब्लॉक के सभी स्कूल के संचालक उपस्थित थे। इसमें ब्लॉक स्तर पर चुनाव कर सर्वसम्मति से विक्रान्त शर्मा को अध्यक्ष राधेश्याम नागर सीसवाली को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। मिटिंग में आरटीई से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा हुई।
ग्रीनहाउस के लिए 75 फीसदी तक अनुदान
बारां| संरक्षितखेती की योजना के अंतर्गत कृषकों को ग्रीन हाउस के लिए अनुदान उद्यान विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। यह अनुदान सहायता उद्यान विभाग की ओर से समन्वित बागवानी मिशन की उपयोजना राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं अन्य योजनाओं के तहत वर्ष 2014-15 के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यान विभाग सहायक निदेशक के अनुसार ग्रीन हाउस निर्माण के लिए लघु एवं सीमांत कृषकों को लागत का 75 प्रतिशत एवं अन्य काश्तकारों को 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।
भामाशाहशिविर में खाते खुलाने भीड़ उमड़ी
कुंजेड़| शिविरके तीसरे दिन खाते खुलवाने के लिए राजीव गांधी सेवा कें