पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगने के बाद ही सड़कों पर आएंगे वाहन

रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगने के बाद ही सड़कों पर आएंगे वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें नए वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगने के बाद ही सड़कों पर सकेंगे। इसके लिए वाहन विक्रेता एजेंसी से ही वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा और नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एजेंसी से बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर आया, तो संबंधित एजेंसी के डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जिले में सड़कों पर हर महीने करीब डेढ़ हजार नए वाहन रहे हैं। इनका रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया परिवहन विभाग कार्यालय में पूरी होती है। ऐसे में एजेंसी से खरीदे जाने वाले कई वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने से पहले ही सड़क पर जाते हैं। ऐसे में बिना नंबरी वाहन के वारदात में इस्तेमाल की आशंका रहती है।

वहीं दुर्घटना आदि की स्थिति में वाहन का पता लगाने में दिक्कत होती है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने 60 दिन की कार्ययोजना में वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया विक्रय करने वाली एजेंसी से पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर परिवहन विभाग की ओर से डीलरों से आवश्यक दस्तावेज लेकर विभागीय मुख्यालय भेजे गए, लेकिन दस्तावेजों में कमी की वजह से यह प्रक्रिया अटक गई। अब परिवहन विभाग डीलरों के दस्तावेजों की कमी पूर्ति करवाकर मुख्यालय पर भेज रहा है। वहां हरी झंडी मिलने के बाद एजेंसी से खरीदे जाने के समय रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे वाहन मालिक को अनावश्यक भागदौड़ से छुटकारा मिल सकेगा।

निजीहाथों में जा रहा है काम

जिलामुख्यालय स्थित परिवहन विभाग की सेवाएं अलग-अलग कंपनियों को हस्तांतरित हो रही हैं। इसके तहत लाइसेंस की डाटा फीडिंग प्रिंटिंग का काम कंपनी की ओर से किया जा रहा है। वहीं नंबर प्लेट लगाने का कार्य भी एक कंपनी के पास है। आगामी दिनों में वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया भी वाहन विक्रय करने वाली एजेंसी से ही पूूरी होगी।

बारां. परिवहन विभाग कार्यालय।