पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन बारां का, रजिस्ट्रेशन गुजरात का

वाहन बारां का, रजिस्ट्रेशन गुजरात का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनविभाग की ओर से जारी कुछ रजिस्ट्रेशन कार्ड गुजरात के मिल रहे हैं। परिवहन विभाग ने इस मामले में रजिस्ट्रेशन करने वाली कंपनी की गलती बताई है।

शहर की सरस्वती कॉलोनी निवासी हेमलता मोरवाल ने सितंबर में दुपहिया वाहन खरीदा था। इसका परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाया गया। पिछले दिनों उनके पास वाहन रजिस्ट्रेशन का कार्ड पहुंचा, तो वे चौंक गईं। कार्ड में सबसे ऊपर गर्वमेंट ऑफ गुजरात लिखा हुआ था। वहीं नीचे परिवहन विभाग कार्यालय बारां से दी गई जानकारी दर्ज की गई थी।

मोरवाल ने इसकी शिकायत परिवहन विभाग कार्यालय में की, तो कार्ड जमा कर नया जारी करने की बात कही गई। इस संबंध में भास्कर ने पड़ताल की। सामने आया कि बारां में वाहनों के रजिस्ट्रेशन जारी करने वाली कंपनी रोजमार्टा के पास राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश गुजरात का भी टेंडर है। इसके चलते गुजरात स्टेट के कुछ खाली कार्ड बारां पहुंच गए। यहां से जानकारी भेजी जाने पर गुजरात के कार्डों पर बारां परिवहन विभाग की ओर से दी गई जानकारी प्रिंट होकर आई है। कंपनी कर्मचारियों का कहना है कि दो-चार कार्ड ही गलत प्रिंट हुए थे। उन्हें दुरुस्त करवा दिया है। डीटीओ जीतेंद्र माथुर ने बताया कि 1-2 कार्ड गलत प्रिंट होने की शिकायत मिली थी। उन्हें भेजकर सही करवा दिया है।

परिवहन विभाग ने रजिस्ट्रेशन करने वाली कंपनी की बताई गलती

बारां. परिवहन विभाग की ओर से जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जिसमें राजस्थान की जगह गुजरात सरकार लिखा हुआ है।