- Hindi News
- सहरिया महापंचायत आज 70 गांवों के लोग होंगे शामिल
सहरिया महापंचायत आज 70 गांवों के लोग होंगे शामिल
बारां| सहरियासमाज की महापंचायत शुक्रवार को बजरंगगढ़ में जुटेगी। इसमें आसपास के 70 गांव के समाज बंधु एकत्र होंगे। एकता परिषद के तत्वावधान में होने वाली बैठक में सहरिया समाज की स्थिति, जल, जंगल जमीन पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के बारे में भी चर्चा होगी। एकता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जयसिंह जादौन ने बताया कि बजरंगगढ़ में होने वाली महापंचायत दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इसमें सामाजिक मुद्दों पर रातभर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के आयोजक बद्रीलाल, जगदीश, ग्यारसीलाल, प्रहलाद, बंशी, मांगीलाल, रामप्रताप आिद ने बताया कि बारां शहर में 15 दिसंबर को विशाल रैली होगी। इसमें जिले के सभी सहरिया समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।