- Hindi News
- स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन 10 को होगा
स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन 10 को होगा
राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) नवनियुक्त शिक्षकों के के स्थायीकरण करवाने की मांग को लेकर 10 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गिरिराज नागर महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री त्रिलोक शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला महामंत्री महावीर मीणा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि 2012 में नवनियुक्त शिक्षकों ने दो वर्ष का परीविक्षाकाल पूरा कर लिया है, लेकिन इन शिक्षकों को स्थायीकरण के आदेश जारी नहीं किए हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष बृजगोविंद टेलर, जिलाउपाध्यक्ष सूरज साल्वी, उप सभाध्यक्ष नंदकिशोर मेहता ने नवनियुक्त शिक्षकों से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर किए जाने वाले प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।