- Hindi News
- स्वयं सहायता समूह बैंक क्रेडिट शिविर लगाया
स्वयं सहायता समूह बैंक क्रेडिट शिविर लगाया
बारां |जिले केछीपाबड़ौद स्थित एक रेस्टोरेंट में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद जिला प्रबंध इकाई की ओर से जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह बैंक क्रेडिट शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि मिशन डायरेक्टर राजीव सिंह ठाकुर थे। शिविर के दौरान सबसे पहले बैंक अधिाकािरयों ने स्वयं सहायता समूहों की फिल्ड विजिट की साथ ही बैंकों की ओर से 138 समूहों को 1 करोड़ 16 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत कर वितिरत किए गए। ग्राम श्रीपुरा में सक्रिय मोरबाई के आत्मविश्वास एवं कार्यप्रणाली को देखकर श्रीपुरा ग्राम को मॉडल ग्राम बनाने के लिए सुझाव दिया गया। कार्यक्रम में मिशन के राज्य स्तरीय अधिकारी हरदीप सिंह चौपडा, संजय दीक्षित, जिला परिषद सीओ एम शिवप्रकाश नकाते, बीडीओ राजेंद्र कुमार एव बीआरकेजीबी के चेयरमैन केपी सिंह, बीओबी, एसबीबीजे एवं सीबीआई बैंक के रीजनल मैनेजर्स आदि मौजूद थे।