पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला बंद का व्यापक असर रहा

जिला बंद का व्यापक असर रहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजार बंद कराते रहे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता

घटना को लेकर चौथे दिन भी रहा बंद

छबड़ा.गत दिनोंहुई घटना को लेकर विहिप, बजरंगदल एवं समस्त हिंदू संगठनों के आह्वान पर शनिवार को चौथे दिन भी कस्बा बंद रहा। विभिन्न चौराहों एवं चिन्हित स्थानों पर एसटीएफ एवं आरएसी के जवान तैनात रहे। कस्बे में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी विधायक प्रतापसिंह सिंघवी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कोई बयान नहीं आना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बे में शांति बहाली एवं घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर व्यापार संघ ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि घटना की शुरूआत करने वाले दोषी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। किसी भी समुदाय के निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाए। जिन निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसके विरोध में नगर का बाजार बंद है तथा प्रशासन की ओर से स्वतंत्र निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया जाए। उक्त मांगाें पर कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त व्यापार अनिश्चितकालीन बंद रहेगा। ज्ञापन देने वालों में ग्रेन मर्चेंट संघ, किराना संघ, सर्राफा,मेडिकल, मोबाइल, मोटरपार्टस, ट्रांसपोर्ट, हार्डवेयर एसोसिएशन आदि के सदस्य मौजूद थे।

किशनगंज.दोषियोंके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को कस्बा भी आंशिक बंद रहा। इसके लिए एक दिन पहले ही बजरंगदल विहिप की ओर से व्यापारियों को सूचना कर दी थी। सूचना के अभाव में सुबह कई व्यापारियों ने दुकानें खोलने पर कार्यकर्ताओं ने कस्बे में घूमकर दुकानें बंद कराई। कार्यकर्ताओं ने रानीबड़ौद में भी दुकाने बंद करवाई। उसके बाद सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। दोपहर बाद दुकान खुलना शुरू हो गई। इस दौरान बजरंगदल के प्रखंड सयोजक अजीतसिंह हाड़ा, प्रीतम वैष्णव, गिरिश प्रजापति, घनश्याम नागर, हेमराज गुुरदिया, रघुवीर सुमन, अशोक गुरदिया, अंकित मेहरा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। बांसथूनी मे भी पुरुषोत्तम बसवाल, दिनेश नागर की अगुवाई में दुकानें बंद करवाई गई।

मांगरोल.छबड़ामें हुई घटना के विरोध में आरएएस, बजरंगदल विहिप के कार्यकर्ताओं ने यहां बाजार बंद कराने का प्रयास किया। यहां मांगरोल का बाजार कहीं बंद तो कहीं खुला हुआ नजर आया। दोपहर बाद तो पूरा बाजाद खुल गया। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में शनिवार दोपहर को राज्यपाल के नाम उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया और घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए तत्काल गिरप्तारी की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के कर्मवीर शर्मा, आरएसएस के हरिओम शर्मा, सत्यपाल सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, नितिन परिहार, पवन सोनी, रामप्रताप तिवारी, संदीप शर्मा, रमेश्, प्रेमचंद गुजराती, बृजराज सेन, लोकेश शर्मा, गोपाल, राजेंद्र, मुकेश मेहरा आदि शामिल थे।

बोहत.छबडामें हुई घटना के बाद पुलिस की अोर से निर्दोष लोगों को बेवजह झूठे मुकदमों मे फंसाने का आरोप लगाने के कारण विहिप के जिला बंद के आह्वान पर कस्बे में शनिवार को शांतिपूर्ण बंद रहा। कई व्यापारियों ने स्वतः ही प्रतिष्ठान बंद रखे। कुद खुली दुकानों को परिषद के कार्यकर्ता ने बंद कराया।

अटरू.कस्बेमें शनिवार को गत दिनों छबड़ा में हुए घटनाक्रम को लेकर विहिप बजरंगदल की ओर से बंद रखा गया। विहिप के जिला सह मंत्री महेश गौतम सुरेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि पुलिस की ओर से निर्दोंषों को गिरफ्तार करने को लेकर कस्बे में बंद रखा गया। इस दौरान सुबह से ही कार्यकर्ता दुकानें बंद कराते रहे।

बोहत. कस्बे में शनिवार को बाजार बंद रहे।

छबड़ा. कस्बे में शनिवार को भी पूर्ण रूप से नहीं खुले बाजार।

नाहरगढ़. कस्बे में शनिवार को छबड़ा में हुए घटनाक्रम को लेकर बाजार बंद रहे।

केलवाड़ा. कस्बे में शनिवार को बंद के दौरान बाजार में पसरा सन्नाटा।

अंता. कस्बे में शनिवार को बाजार बंद रहे।

किशनगंज. कस्बे में शनिवार को बंद दुकानें।

बारां. बाजार बंद कराते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता।

बारां. बंद के दौरान शहर के इंद्रा मार्केट में पसरा सन्नाटा।

बारां. शहर के अस्पताल रोड पर दोपहर बाद तक बाजार बंद रहे।