बिना बैंक खाते नहीं होगा नामांकन
बारां |ब्लॉक भामाशाहनोडल अधिकारी (एसडीएम) ओम प्रकाश कसेरा ने बताया कि आयोजना विभाग जयपुर के अनुसार अब बिना बैंक खाते के भामाशाह नामांकन शिविरों में नामांकन नहीं किया जाएगा। भामाशाह नामांकन कराने से पहले महिला मुखिया का बैंक खाता खुलवाना आवश्यक है। इस संबंध में बारां के बीडीओ, तहसीलदार, जिला परिषद के सीईओ को प्रचार प्रसार कर लाेगों को प्रेरित करने तथा अधिक से अधिक बैंक खाते खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अग्रणी बैंक अधिकारी को संबंधित बैंक के प्रबंधकों तथा प्रतिनिधियों को गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को खाता खुलवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।