द्वितीय पुण्यतिथि पर बांटे फल
बारां |आर्य समाजकी ओर से स्वतंत्रता सैनानी, आर्य सन्यासी स्व. स्वामी परमानंद सरस्वती की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। सभी रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस कार्यक्रम में मुकेश गर्ग, प्रभुदयाल नागर, लालचंद नागर, सुरेश खंडेलवाल, गायत्री नागर, करुणा नागर, प्रमोद माथोडिया आिद मौजूद थे। फल वितरण में श्योपुर से पधारे स्वामी परमानंद सरस्वती के शिष्य भी मौजूद थे।