पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम बजट तैयार करने की बारीकियां बताईं

श्रम बजट तैयार करने की बारीकियां बताईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांनर्गत वार्षिक कार्य 2015-16 बनाए जाने के लिए पिछड़े ब्लॅाक विशेष, फोकस के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वंश गार्डन में हुआ।

जिले के पिछड़े ब्लॉक किशनगंज, शाहाबाद एवं झालावाड़ के डग, मनोहरथाना, पिड़ावा, के ब्लॉक प्लानिंग टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ। प्रथम दिन सैद्वांतिक प्रशिक्षण राज्य संदर्भ व्यक्तियों की ओर से दिया गया। जयपुर से अधीक्षण अभियंता हरिबल्लभ शर्मा ने नरेगा श्रम बजट तैयार करने की बारीकियांे के बारे में बताया। दूसरे दिन पंचायत समिति किशनंगज के ग्राम इकलेरा फील्ड विजिट करवाया। इसमेंं प्रत्येक ग्राम के सर्वे प्रपत्र भरवाने गए। बाद में ग्राम सभा आयोजित कर नरेगा योजनांतर्गत क्या कार्य गांव की आवश्यकतानुसार करवाए जाए, उनको सूचीबद्ध किया गया। तीसरे दिन ग्राम सभा एवं नजरी नक्शा अनुसार ग्राम के डाटा तैयार किए गए।

पूर्वविधायक राठौड़ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा: छबड़ा. पूर्वविधायक करण सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र के किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। पूर्व विधायक ने पत्र में बताया कि इस वर्ष किसानों की फसल नष्ट हो गई है। बारिश के कारण कई किसानों ने खरीफ की फसल की बुवाई तक नहीं की है।