अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ी
कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मौसमी बीमारियों के कारण रोगियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। इस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया, सर्दी, जुकाम के रोगी बढ़ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन सात सौ के लगभग रोगी उपचार के लिए जा रहे हंै। चिकित्सालय में मात्र चार चिकित्सक कार्यरत हैं। रोगियों की बढ़ती संख्या कस्बे की आबादी को देखते हुए यहां कार्यरत चार चिकित्सक पर्याप्त नहीं है। ऐसी स्थिति में यहां पर ओर अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति किया जाना आवश्यक है। इस चिकित्सालय में शिशु रोगी चिकित्सक एवं फिजिशियन की सख्त आवश्यकता है। इनके अभाव में क्षेत्र के लोगों को छबडा-बारां की शरण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की पर्याप्त नियुक्ति पर विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया है। स्वास्थ्य केंद्र मंें डॉ. रंजना आरोडा, डॉ. पुरुषोत्तम मीणा, अंकुश आशोपा एवं दंतचिकित्सक अजय मीणा कार्यरत है