- Hindi News
- अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज, हुई प्रतियोगिताएं
अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज, हुई प्रतियोगिताएं
नाहरगढ़ में आज से अग्रसेन महोत्सव, होंगे कार्यक्रम
नाहरगढ़. कस्बेमें अग्रवाल समाज के सहयोग से अग्रवाल नवयुवक मंडल महिला मंडल के तत्वाधान में रविवार को पांच दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन समिति नवयुवक मंडल के संरक्षक मनोज जिंदल, अध्यक्ष अश्विनी गर्ग, उपाध्यक्ष शीतल बंसल, कोषाध्यक्ष देवकीनंदन सिंघल, महामंत्री नितेश गोयल, मंत्री गौरव जैन, सहमंत्री मनोज मंगल, सदस्य आलोक जिन्दल, भुवनेश गोयल, अनिल मंगल, अरुण मंगल ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ पर 21 से 25 सितंबर तक सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके तहत महिलाओं बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, साहित्यिक संवाद, फेशन शो सहित विभिन्न कार्यक्रम हांेगे। अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष राधेश्याम गोयल, अरूण मंगल, महावीर गर्ग, सरपंच देवेन्द्र सिंघल, अजय गर्ग, महिला मंडल अध्यक्ष लाड़ गर्ग ने बताया कि अग्रसेन महोत्सव उदघाटन समारोह समाज अध्यक्ष नंदकिशोर गोयल के मुख्य आतिथ्य में होगा।
निकलेगीशोभायात्रा: अग्रवालसमाज के अग्रसेन समाज के संरक्षक मदनमोहन गर्ग, अध्यक्ष नंदकिशोर गोयल, परमानंद गोयल, राधेश्याम जिन्दल, अजय गर्ग, रामेश्वरप्रसाद गर्ग ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर घुड़सवारों भव्य आतिशबाजी के साथ भगवान अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायायात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत कर देवविमान की पूजा अर्चना की जाएगी। समाज के लोग स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर परिवार सहित शोभायात्रा में भाग लेंगे।
बारां. अग्रवाल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।