शिविर में 136 रजिस्ट्रेशन
शिविर में 136 रजिस्ट्रेशन
बारां| क्षेत्रके थामली में मंगलवार को भामाशाह नामांकन शिविर लगाया गया। पंचायत प्रसार अधिकारी अतुल कुमार जैन ने बताया कि शिविर में 136 भामाशाह रजिस्ट्रेशन एवं 94 आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन किए गए। वहीं 75 बैंक खाते खोले गए। शिविर में कुल 324 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में जिला परिषद सदस्य जयकिशन मीणा, चंद्रमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। बुधवार को भी शिविर लगाया जाएगा।