- Hindi News
- जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, पानी के लिए लोग भटकते रहे
जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, पानी के लिए लोग भटकते रहे
शहरमें मंगलवार को पानी और बिजली सप्लाई गड़बड़ाने से लोगों को दोहरी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोटा रोड के पास सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से पानी की लाइन टूट गई। विभागीय कर्मचारी मंगलवार को दिनभर इसकी मरम्मत में जुटे रहे। वहीं हीकड़ दह पंप हाउस पर एक मोटर रातभर बंद रहने से कई कॉलोनियों में कुछ देर ही पानी मिल सका। ऐसे में लोगों को दूरदराज से हैंडपंप निजी ट्यूबवैलों से पानी का जुगाड़ करना पड़ा।
शहर सहित जिले में अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दोपहर में उमस गर्मी के बीच बिजली बंद रहने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कस्बाई ग्रामीण क्षेत्र में, तो मेंटीनेंस के नाम पर लगातार छह घंटे बिजली बंद रखी जा रही है। इससे बीमारी बढ़ने की आशंका है।
दिनभरकरते रहे लाइन की मरम्मत
शहरमें पानी सप्लाई के मुख्य स्रोत हीकड़ दहन पर सोमवार रात पानी की एक मोटर खराब हो गई। विभागीय कर्मचारी रात डेढ़ बजे तक मोटर की मरम्मत करते रहे, लेकिन इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका। इस कारण अटरू रोड स्थित फिल्टर प्लांट तक पानी कम मात्रा में पहुंचा। जैन कॉलोनी, सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों की टंकियां पूरी नहीं भर सकीं। ऐसे में मंगलवार सुबह पानी की सप्लाई गड़बड़ा गई। शहर में बिजली बंद कर पानी की सप्लाई दी जाती है। बिजली चालू होने पर पानी का आना बंद हो गया। ऐसे में लोगों के बर्तन खाली रह गए। इसके सुबह पानी की कमी से जूझ रहे लोगों की परेशानी कोटा रोड पर पानी की लाइन टूटने से बढ़ और गई। कोटा रोड पर इन दिनों सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पुरानी सड़क को जेसीबी से खोदा जा रहा है। मंगलवार सुबह जेसीबी से खुदाई करते समय स्टेडियम के पास पानी की लाइन टूट गई। सूचना पर जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शाम चार बजे तक लाइन की मरम्मत चलती रही। लाइन टूटने से कोटा रोड स्थित कॉलोनियों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रही। जलदाय विभाग के एईएन गिर्राज प्रसाद गोयल ने बताया कि हीकड़ दहन पर एक मोटर खराब होने से टंकियां पूरी नहीं भर सकीं। वहीं सड़क निर्माण के दौरान कोटा रोड पर पानी की लाइन टूट गई। इसकी मरम्मत करवाई जा रही है।
बारां. कोटा रोड पर स्टेडियम के पास जेसीबी से टूटी पानी की लाइन को ठीक करते जलदाय विभाग के कर्मचारी।
बारां. चारमूर्ति के समीप स्थित जीएसएस पर काम कर