पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रब टाइफस को लेकर विभाग अलर्ट

स्क्रब टाइफस को लेकर विभाग अलर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां| हाड़ौतीमें स्क्रब टाइफस के मामले सामने आने पर चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमएचओ डॉ. ओपी वर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों से डॉक्टरों को स्क्रब टाइफस की जानकारी और उपचार के संबंध में ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

साथ ही अस्पताल प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्क्रब टाइफस का संदिग्ध मिलने पर एजीथ्रोमाइसिन, डॉक्सी साइक्लिन, पैरासिटामोल आदि दवाइयां देने के निर्देश दिए हैं। जिले में स्क्रब टाइफस के कुछ रोगी सामने आए थे। यह कोटा के अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से कुछ रोगी स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। अस्पतालों में इन दवाइयों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवा दिया गया है।

जिला अस्पताल पीएमओ डॉ. एलआर लोहिया ने अस्पताल में फिलहाल स्क्रब टायफस को रोगी सामने नहीं आया है। फिर भी डॉक्टरों को बीमारी के लक्षण एवं उपचार के संबंध में ट्रेनिंग दी गई है। अस्पताल प्रबंधन बीमारी को लेकर अलर्ट है।