पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन बाद भी लड़की का नहीं लगा सुराग

सात दिन बाद भी लड़की का नहीं लगा सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात दिन बाद भी लड़की का नहीं लगा सुराग

छीपाबडौद| कस्बेके अंबेडकर सर्किल के पास रहने वाले अध्यापक सत्यनारायण नागर की पुत्री को गिर्राज योगी नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह पहले दर्ज कराई गई थी। सात दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। लडकी के पिता सत्यनारायण नागर एवं धाकड़ समाज के लोगो ने लड़की को शीघ्र बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को दो बार ज्ञापन भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी अभी तक दोनों का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। लडकी के परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मामले में लडके के परिजन का पुलिस महकमे में कार्यरत होने के कारण कार्रवाई धमी गति से चल रही है। वहीं स्थानीय पुलिस भी इस मामले में लडके के परिजनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। थानाधिकारी उमेश मेनारिया ने बताया कि इस मामले में गहनता से जुटे हएु हैं। शीघ्र ही लडकी की बरामदगी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक्सईएनएपीओ

बारां|राज्य सरकारके आदेश से मंगलवार को जलसंसाधन विभाग के एक्सईएन को एपीओ किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जलसंसाधन विभाग एक्सईएन राधामोहन शर्मा को एपीओ कर जयपुर उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर शर्मा को कार्यमुक्त कर जलसंसाधन खंड तृतीय के एक्सईएन मनोज कुमार को चार्ज दिया गया है। एपीओ करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

प्रतियोगिताकी तिथि में परिवर्तन

बारां| जिलास्तरीय एथलेटिक्स, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक उच्च माध्यमिक स्कूल केलवाडा में होनी थी। अब इसकी तिथि में आंशिक संशोधन कर यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से एक अक्टूबर कर दी गई है। उक्त प्रतियोगिता की राज्य स्तरीय दिनांक सात नवंबर से 12 नवंबर परिवर्तित कर दिनांक 29 अक्टूबर से तीन नवंबर तक एवं राज्य स्तरीय पूर्व प्रशिक्षण तिथि 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर कर दी गई है। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य निर्देश यथावत रहेंगे।

ट्रकोंके फंसने से लगा जाम

बारां| बमोरीकलांकस्बे में मध्यप्रदेश राज्य के बड़ौदा की तरफ जाने वाली बालुन्दा सड़क पर हो रहे कीचड में दो ट्रक फंस जाने से जाम लग गया सड़क खस्ताहल होने की वजह से इस पर आए दिन जाम लग जाता है। ट्रकों के फंस जाने से मध्यप्रदेश शहरों की तरफ जाने वाली बसंो