- Hindi News
- गाडि़या लुहार परिवारों को यूनिफॉर्म बांटी
गाडि़या लुहार परिवारों को यूनिफॉर्म बांटी
वार्षिक उत्सव मनाया गया
बारां.माधवशाखा जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ओर से वार्षिक अधिवेशन मनाया गया। शाखा कार्यवाहक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी को पीले चावल देकर कार्यक्रम में आने की अपील की। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह ने की। कलशों से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शाखा के मुख्य शिक्षक प्रदीप पांडे ने बताया कि कलश यात्रा समाप्ति पर विभाग संचालक बद्रीप्रसाद भारद्वावज ने बौद्विक दिया।
मूलभूतसमस्या से परेशान कॉलोनीवासी
बारां.राजस्थ
गाडि़या लुहार परिवारों को यूनिफॉर्म बांटी
झालावाड़|सेवाभारतीकी ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तोपखाना में अध्ययनरत गाडिया लुहारों के परिवार के बच्चों को स्कूली यूनीफार्म का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष जगदीश सोनी, प्रतिभा जैन, पार्षद दीपक स्वामी ने यह यूनीफार्म वितरित की। इससे पहले इन छात्रों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई थी।
जिलास्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता 29 से
झालावाड़|जिलावॉलीबाल संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर और जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता 29 30 सितंबर को खेल संकुल में होगी। संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद सुमन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित जूनियर टीम भीलवाड़ा में 10 से 12 अक्टूबर और सीनियर वर्ग की टीम बीकानेर में 17 से 20 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यवाहक सचिव अलीम बेग ने बताया कि जूनियर वर्ग में 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता शाम 3 बजे खेल संकुल में शुरू होगी।
ग्रेडपे के अनुसार वेतन देने की मांग
झालावाड़|झालावाड़हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों ने मंगलवार को अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन देकर नियमितिकरण और ग्रेड पे के अनुसार वेतन निर्धारित करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि झालावाड़ हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज में अराजपत्रित कर्मचारियों को कार्य करते हुए करीब 7 वर्ष हो चुके हैं। समय समय पर कर्मचारियों द्वारा राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन उनके द्वारा पांच वर्ष पूर्ण होने पर नियमितिकरण का आश्वासन ही दिया गया जाता है।
व्याख्यान5 अक्टूबर से
झालावाड़|प्रजापिताब्रहृाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय व्याख्यान का आयोजन 5 अक्टूबर से होटल द्वारिका में किया जाएगा। इसमें सफलता के रहस्य विषय पर मुंबई से मनोचिकित्सक डा.गिरीश पटेल व्याख्यान देंगे।
झालावाड़. गाड़िया लुहार के बच्चों को ड्रेस वितरित करते अतिथि।
न्यूज़ इनबॉक्स
बारां. माधव शाखा की ओर से वार्षिक उत्सव से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा।