मोहनलाल बने अध्यक्ष
बारां. राजस्थानआवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के आम चुनाव सोमवार को हुए। इसमें चुनाव अधिकारी सहायक लेखाधिकारी सत्येंद्र कौशल की अध्यक्षता में मोहनलाल मेहरा को सर्वसम्मति से निर्विरोध शाखा अध्यक्ष चुना गया। आवासीय अभियंता आरपी गुप्ता ने मोहलाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीपी गर्ग को उपाध्यक्ष,, पुरुषोत्तम उदयवाल शाखा सचिव, फैयाजुल रहमान कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार शर्मा प्रचार मंत्री एवं खालीद एवं शैलेंद्र शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।