गायत्री परिवार ने किया पौधरोपण
बारां. गायत्रीपरिवार की ओर से नवयुवक मंडल सुंदलक में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बारां-अटरू विधायक रामपाल मेघवाल ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता एवं विशिष्ठ अतिथि सुरेंद्र गालव थे। विधायक मेघवाल ने वृक्षारोपण की महत्वता को बताया और पचास ट्री गार्ड अपनी ओर से देने को कहा।
मेघालोक अदालत सप्ताह 27 तक: छीपाबडौद.तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से मेघा लोक अदालत सप्ताह का कार्यक्रम 27 सितंबर तक न्यायालय परिसर में रखा गया है।
विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्ेट अन्जूसिहं ने बताया कि न्यायालय परिसर में आयोजित इस मेघा लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य दीवानी, फोजदारी मामलो में राजीनामा पेश किए जा सकते हैं। छोटे अपराध के प्रकरणों के निस्तारण भी लोक अदालत की भावनाओं से किए जाएंगे।
बारां. ग्रामपंचायत सुंदलक में पौधरोपण करते विधायक रामपाल मेघवाल।