- Hindi News
- स्वच्छता जागरूकता सप्ताह मनाने के निर्देश
स्वच्छता जागरूकता सप्ताह मनाने के निर्देश
राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजन के लिए एक बैठक हुई। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के प्रतिनिधि तथा शिक्षा विभाग को उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। कार्यक्रम मंगलवार को 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। इसमें समस्त विद्यालयों की साफ-सफाई, प्रार्थना के दौरान स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलवाना, स्वच्छता प्रश्नोतरी, निबन्ध प्रतियोगिता एवं ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक आयोजित करना, स्वच्छता की जानकारी प्रदान करना आदि गतिविधियां शामिल है।