पंडित दीनदयाल की जयंती कल
बारां| भाजपाके कार्यकर्ता जिला मुख्यालय समेत सभी मंडल स्तर पर 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।
जिला प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार के निर्देशनुसार सभी मण्डलों के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता क्षेत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पूर्ण हर्षोल्लास से मनाएंगे। जिला मुख्यालय पर शहर के दीनदयाल पार्क परिसर में स्थित उपाध्याय की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर विचार गोष्ठी होगी। सभी बारां नगर के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे दीनदयाल पार्क में उपस्थित होंगे। वहीं पंंिडत दीनदायल उपाध्याय की जयंति गुरुवार को एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से मनाई जाएगी। राजस्थान एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने कहा कि सूुबह 10 बजे एसटी मोर्चा मंडल बूथ इकाईयों तक जनसंघ के संस्थापक की ओर से जयंति मनाएंगे। विचार गोष्ठी, पौधरोपण कार्यंक्रम होंगे।
छबडा.भाजपाकी आरे से गुरुवार को पंडित दीनदयाल जयंती मनाई जाएगी। भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने बताया की गुरुवार को सालपुरा रोड स्थित दीनदयाल बस स्टैंड पर सभी भाजपा कार्यकर्ता सुबह 9 बजे एकत्रित होकर वहीं स्थित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।