पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक मेघवाल ने की जनसुनवाई

विधायक मेघवाल ने की जनसुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां-अटरूविधायक रामपाल मेघवाल ने बारां -अटरू विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवांे का सघन दौरा कर जनसुनवाई की। विधायक मेघवाल ने ग्राम कंवरपुरा में पहुंचकर विद्युत चौपाल में शिरकत की। ग्रामीणों की विद्युत से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश सहायक अभियन्ता प्रथम अटरू एवं अधिशाषी अभियन्ता को दिए। इसके बाद विधायक मेघवाल नें ग्राम पंचायत मुख्यालय खरखड़ा रामलोथान में पहुंचकर जनसुनवाई की। इसके अतिरिक्त विधायक मेघवाल ने बडोरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर तेजाजी के स्थान पर बड़ी संख्या में जनसमूह को संबाेधित किया। साथ में जनसुनवाई के समय ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण किया। जनसुनवाई के दौरान बारां-अटरू विधायक रामपाल मेघवाल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अटरू लक्ष्मीनारायण नागर, पुरूषोतम आमली मौजूद थे।

विधायकमेघवाल ने दी सात्वंना: विधायकरामपाल मेघवाल नें जनसुनवाई के पश्चात बडोरा गांव में श्यामलाल सेन के घर पहुॅंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।