सहरिया अभ्यर्थियों के अधिकार का हनन
सहरिया अभ्यर्थियों के अधिकार का हनन
बारां| लोकसेवा आयोग की ओर से फरवरी में आयोजित की गई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती प्ररीक्षा में जिले के किशनगंज-शाहाबाद तहसील के सहरियाओं के लिए अलग-अलग विषयों में अलग से पद आरक्षित किए थे, लेकिन इन पदों पर सहरिया अभ्यर्थियों का चयन कर इन पदों पर अन्य वर्ग के अभ्यार्थियों का चयन कर लिया गया है। आरपीएसी की अनियमिताओं के कारण इन अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन हुआ है। इस अनियमिता से सहिरया अभ्यार्थियों में आरपीएसी के विरुद्व रोष व्याप्त है। यदि आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो सहरिया समाज की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को भी ज्ञापन दिया था।
कस्बेमें एक महीने से पानी की किल्लत
हरनावदाशाहजी| कस्बेके अकलेरा मार्ग स्थित निकटवर्ती गांव सैकुंड़ में बारिश के बाद भी पानी संकट गहराया हुआ है। ग्रामीण शिवराज लवंवशी ने बताया कि गांव में लगभग 25 दिनों से पानी की मोटर खाराब होने से और पास के हैंडपंप में दूषित पानी रहा है। महिलाएं तथा बच्चे एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर है। पानी के लिए सड़क से गुजरना पड़ता है। इससे दुर्घटना का अदेंशा बना रहता है। इस विषय में सरपंच तथा नायब तहसीलदार को भी अवगत करा दिया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
स्वदेशीअभियान कल से
बारां| अखिलभारतीय शिक्षण संस्थान स्वदेशी जागरण के तत्वाधान में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जागरण सप्ताह होगा। जिला संयोजक राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन की शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंति से गांधी जयंति शास्त्री जयंति तक स्वदेशी सप्ताह आयोजित होगा। इसमें विदेशी वस्तुओं से होने वाले शारीरिक और आर्थिक नुकसान के बारे में स्कूल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। समापन पर विदेशी वस्तुओं की होली जलाएंगे।
निशुल्कसामूहिक श्राद्ध तर्पण किया
बारां| सर्वपितृमोक्ष अमावस्या पर मंगलवार को गायत्री परिवार की ओर से कोटा रोड स्थित मनिहारा तालाब पर निशुल्क सामूहिक श्राद्ध तर्पण का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर एक साथ पितरों को तर्पण किया। गायत्री परिवार के देवेंद्र तिवारी ने बताया कि इस दौरान गायत्री परिवार के पंडितों ने मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से श्रद्धालुओं से श्राञ तर्पण करवाया। साथ ही श्राद्ध तर्पण