पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा सम्मान समारोह 22 को

प्रतिभा सम्मान समारोह 22 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां |धाकड़ कर्मचारीसंघ का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह धाकड़ छात्रावास में 22 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। िजला महामंत्री श्याम मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवनारायण नागर करेंगे। मुख्य अतिथि खानपुर विधायक नरेंद्र नागर होंगे। विशिष्ट अतिथि सांगोद विधायक हीरालाल नागर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश मालव, न्यायिक मजिस्ट्रेट सरिता धाकड़, शक्तिसिंह धाकड़, मजिस्ट्रेट विमला मालव, शिक्षाविद माणक मेहता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्माल माथोड़िया, उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शरणलता मेहता, कल्याण महासभा के किरण धाकड़ होंगे। जिलाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही नवनियुक्त एवं पेंशन कर्मचारियों का अभिनंदन किया जाएगा। संयोजक जगमोहन नागर ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में निर्वाचित जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सभाध्यक्ष नाथूलाल, रामेश्वर, सुरेश, बाबूलाल मालव, नरेंद्र मालव को दल बनाकर जिले भर में समाज के लोगोंे से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी है।